देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर मंडल अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) अर्नोल्ड लाजरस (आनू) के नेतृत्व में दून ब्लॉसम स्कूल में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए देश को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की शपथ ली। अर्नोल्ड लाजरस (आनू) ने कहा कि स्वच्छ भारत का निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और भारत को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

