नोएडा में शुरू हुई देश की पहली हाइब्रिड स्कूलिंग प्रणाली, छात्रों को मिलेगा डिजिटल और फिजिकल शिक्षा का मेल

नोएडा: नोएडा के एक प्रतिष्ठित विद्यालय ‘वेद इंटरनेशनल स्कूल’ ने भारत की पहली पूर्ण हाइब्रिड स्कूलिंग प्रणाली की शुरुआत की। इस मॉडल में छात्र सप्ताह में तीन दिन स्कूल आएंगे और बाकी दिन ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे। विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि यह प्रणाली NEP 2020 के अनुरूप तैयार की गई है और इससे छात्रों को लचीलापन मिलेगा। इसमें ई-लर्निंग प्लेटफार्म, AI-आधारित टेस्टिंग और इंटरैक्टिव क्लासेस की सुविधा दी जा रही है।

इस प्रणाली का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण शिक्षा में संतुलन बनाना है। साथ ही छात्रों को डिजिटल कौशल भी सिखाया जाएगा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह मॉडल पूरे देश के लिए उदाहरण बन सकता है। कई अन्य स्कूलों ने भी इसी तरह की प्रणाली अपनाने की रुचि दिखाई है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com