कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग, राष्ट्रीयवादी रीजनल पार्टी का विरोध प्रदर्शन

देहरादून– कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर आज राष्ट्रीयवादी रीजनल पार्टी ने अपने दर्जनों पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ सीएम आवास की ओर कूच किया।

प्रदर्शनकारियों ने “प्रेमचंद अग्रवाल इस्तीफा दो” के नारे लगाते हुए पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया, जिससे पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रदर्शनकारी वहीं धरने पर बैठ गए।

राष्ट्रीयवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने चेतावनी दी कि यदि प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त नहीं किया गया, तो यह आंदोलन जन आंदोलन में बदल जाएगा और प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन तेज होगा। प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईस्वाल ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोप हैं और ऐसे व्यक्ति का कैबिनेट में बने रहना उत्तराखंड की जनता का अपमान है।

इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, विनोद कोठियाल, सुरेंद्र सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह गुसाईं, उमेश सकलानी, मनोरमा चमोली, शांति चौहान, रजनी कुकरती, जगंदबा बिष्ट, प्रियंका रावत, सुनिता, दयानंद मनोरी, सुभाष नौटियाल, पवन बिजल्वाण सहित कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page