पंतनगर विश्वविद्यालय में किसान चौपाल का आयोजन

पतनगर कृषि विश्वविद्यालय में केन्द्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान, मेरठ द्वारा संचालित अखिल भारतीय पशु शोध समन्वित परियोजना-फ्रिजवाल द्वारा ग्राम रामनगर कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र-केलाखेड़ा में पशुपालकों एवं वैज्ञानिकों के बीच किसान चौपाल का आयोजन किया गया।

किसान चौपाल का उद्घाटन डा. बृजेश सिंह, प्राध्यापक, पशु प्रजनन विभाग एवं परियोजना अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने सभी पशुपालकों एवं परियोजना टीम के सदस्यों के उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ परियोजना के उद्देश्य एवं इससे पशुपालकों को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला गया। डा. सिंह, द्वारा पशु पोषण सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के साथ-साथ पशु पालन के सभी तकनीकी आयामों को अपनाकर उन्नत पशुपालन करने की सलाह दी गयी।

किसान चौपाल में पशुपालकों का पंजीकरण एवं सामग्री वितरण कु. आराधना फुलार व धन्यवाद प्रस्ताव श्री शिवांशु तिवारी द्वारा किया गया। किसान चौपाल में कुल 25 पशुपालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com