Logo Jago pahad news

दुःखद : उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का हुआ निधन

देहरादून/चम्पावत: उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष ओर पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का आज सुबह निधन हो गया है।वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका ईलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा था जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

बता दे कि कैलाश गहतोड़ी चंपावत के पूर्व विधायक रहे हैं। फरवरी में संपन्न हुए चुनाव में चंपावत से जीत दर्ज कराने वाले कैलाश गहतोड़ी ने उसी दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने का ऐलान किया था। गहतोड़ी ने जो वादा किया उसे निभाया भी। चंपावत सीट पर उपचुनाव हुआ, जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बंपर मतों से जीत हासिल की।

जिसके बाद वो सीएम धामी को चंपावत का विधायक बनाने में जी-जान से जुटे रहे। धामी की चंपावत उपचुनाव में जीत हुई और धामी ने गहतोड़ी के त्याग का रिटर्न गिफ्ट उन्हें दिया है।उन्होंने गहतोड़ी को वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया।


Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com