गर्लफ्रेंड का चक्कर-पुलिस से टक्कर, कैसें 9th क्लास की लव स्टोरी में फंसा लड़का?

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में 9वीं क्लास के एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए अपने ही घर में चोरी कर डाली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए आईफोन खरीदने और उसके बर्थडे पार्टी में खर्च करने के लिए ये चोरी की। कुछ दिन पहले लड़के की मां ने सोने के गहनों के गायब होने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनकी एक जोड़ी बालियां, अंगूठी और चेन गायब हो गई थीं। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कमल वर्मा नाम के सोनार को गिरफ्तार किया, जिसने चोरी का सामान खरीदा था।

द्वारका पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया, “3 अगस्त को एक महिला ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 2 अगस्त को सुबह 8 बजे से 8 बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर से गहने चुरा ले गया। CCTV फुटेज में यह सामने आया कि घर में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं आया था। तब शक घर के ही किसी सदस्य पर गया। बाद में पता चला कि चोरी के बाद से लड़का गायब है। पुलिस ने उसके दोस्तों से पूछताछ की, तो पता चला कि उसने हाल ही में 50 हजार का आईफोन खरीदा है। जांच आगे बढ़ाते हुए हमने कई जगह छापेमारी की, लेकिन वह हर बार भागने में कामयाब हो गया।”

गुप्त सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

DCP सिंह ने आगे बताया, “हमें सूचना मिली कि आरोपी शाम करीब 6 बजे अपने घर आएगा। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक एप्पल मोबाइल बरामद हुआ। वह नजफगढ़ के एक निजी स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है, और उसे पढ़ाई में कोई दिलचस्पी नहीं थी। वह अपनी एक क्लासमेट से प्यार करता था और उसके जन्मदिन को शानदार तरीके से मनाने के लिए उसने चोरी की।”

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page

उत्तराखंड में पंचम धाम के तौर पर स्थापित हो रहा महादेव का यह मंदिर माँ मनसा देवी मंदिर का धार्मिक महत्व व इतिहास भद्राज मंदिर और उसके ट्रेक का विस्तृत परिचय Mystery of Jhakar Saim Temple Where is the temple of God of Justice in India?