यहां लहराते हुए स्कॉर्पियो गाड़ी में गिरा पेड़

देहरादून के नयागांव में पंजाब नेशनल बैंक के सामने तेज बारिश एवं तूफान के चलते पेड़ टूटकर एक स्कॉर्पियो गाड़ी तथा एक पिकअप मैक्स के ऊपर जा गिरा। जिसमें स्कॉर्पियो गाड़ी और पिकअप मैक्स का अगला बंपर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें खुशी की बात यह रही कि जान की कोई हानि नहीं हुई।

गौरतलब है कि पेड़ गिरते समय एक बाइक सवार युवक भी गुजर रहा था, जो खुशकिस्मती से बच गया और पेड़ लहराते हुए स्कॉर्पियो में जा गिरा।

क्षतिग्रस्त हुए वाहनों का विवरण:

वाहन प्रकारवाहन संख्यारंग
स्कॉर्पियोUK07U8714सफेद
पिकअप मैक्स………………..सफेद

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com