Breaking News: मंत्री गणेश जोशी का वाहन क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे मंत्री जोशी

देहरादून: योग कार्यक्रम में जाते समय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का काफिला टकरा गया। मंत्री जोशी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई। यह घटना राजपुर रोड पर हुई।

कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि बहल चौक पर एक अज्ञात वाहन के अचानक सामने आने से यह दुर्घटना हुई। इमरजेंसी ब्रेक लगाने के कारण हादसा हुआ। मंत्री की गर्दन का एक्सरे किया गया और सभी जांचें सामान्य होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com