चंपावत जिले में भी छुट्टी का आदेश जारी

Champawat News : भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 13 सितंबर शुक्रवार को चंपावत जिले में भी कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश की घोषणा की गई है इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मौसम विभाग की ओर से 13 सितंबर को कहीं कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए चंपावत जिले में 12 वीं कक्षा तक के सभी शासकीय, अशासकीय व निजी विद्यालयों तथा समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

इस संबंध में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को समस्त विद्यालयों में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com