नैनीताल, हरिद्वार के बाद उत्तरकाशी में भी बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक संस्थान

उत्तरकाशी। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने दिनांक 13 सितंबर 2024 (शुक्रवार) को जनपद के सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में कक्षा-1 से 12 तक एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

वहीं भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल जिले में भी सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र पर रखने का आदेश जारी हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र होने की संभावना व्यक्त की गई है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने एहतियातन दिनांक 13 सितंबर 2024 (शुक्रवार) को जनपद के सभी विद्यालयों में एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित करते हुए सभी उप जिलाधिकारियों, सहित शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com