उत्तर प्रदेश: लखनऊ में नई मेट्रो लाइन का शिलान्यास, शहर को मिलेगा ट्रैफिक से राहत

17 अप्रैल को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो की नई ‘ईस्ट-वेस्ट’ लाइन का शिलान्यास किया। यह लाइन चारबाग रेलवे स्टेशन से लेकर गोमती नगर तक चलेगी, जिसकी लंबाई 11.5 किमी होगी। इस परियोजना पर 5,200 करोड़ रुपये खर्च होंगे और यह 2028 तक पूर्ण होने की उम्मीद है। इस लाइन से लखनऊ के ट्रैफिक पर बड़ा असर पड़ेगा और यात्रियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लखनऊ को आधुनिक और सुविधा-संपन्न शहर बनाया जा रहा है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com