4 मई तक 24.47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

देहरादून: उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। 4 मई 2025 को जारी नवीनतम पंजीकरण रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 24,47,181 लोगों ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है।

रिपोर्ट के अनुसार, आज कुल 35,209 यात्रियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें विभिन्न स्रोत माध्यमों का योगदान इस प्रकार रहा:

  • Android एप के माध्यम से 4,555 पंजीकरण
  • वेब पोर्टल से 30,124 पंजीकरण
  • iOS एप से 530 पंजीकरण

धामवार पंजीकरण की स्थिति:

  • केदारनाथ: आज 12,120 पंजीकरण | अब तक कुल 8,25,367
  • बद्रीनाथ: आज 10,728 पंजीकरण | कुल 7,41,628
  • गंगोत्री: आज 6,194 पंजीकरण | कुल 4,35,947
  • यमुनोत्री: आज 5,312 पंजीकरण | कुल 3,98,083
  • हेमकुंड साहिब: आज 855 पंजीकरण | कुल 46,156

सरकार द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा मोबाइल ऐप्स और वेब पोर्टल के माध्यम से दी गई है, जिससे तीर्थयात्रियों को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नोट: चारधाम यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। प्रशासन तीर्थयात्रियों से अपील करता है कि वे निर्धारित पोर्टल या ऐप के माध्यम से ही पंजीकरण करें और यात्रा की तारीख के अनुसार दर्शन करें।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com