अब तक 33 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों का पंजीकरण

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा 2025 के लिए अब तक कुल 33,17,362 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। सबसे अधिक पंजीकरण केदारनाथ (11,00,558) और बद्रीनाथ (10,07,777) धाम के लिए हुआ है, जबकि गंगोत्री (5,96,122), यमुनोत्री (5,41,306) और हेमकुंड साहिब (71,599) के लिए भी बड़ी संख्या में यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

अगले दो दिनों यानी 26 व 27 मई 2025 के लिए कुल 1,64,240 श्रद्धालुओं ने दर्शन हेतु पंजीकरण कराया है। इनमें 49,300 केदारनाथ, 49,529 बद्रीनाथ, 31,155 गंगोत्री, 27,650 यमुनोत्री और 6,606 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए पंजीकृत हैं।

आज उत्तराखंड के फिजिकल सेंटरों से कुल 29,388 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। सबसे अधिक पंजीकरण ऋषिकेश टीसी (14,105) और हरिद्वार (13,511) से हुआ। इसके अतिरिक्त हर्बर्टपुर, नयागांव और ऋषिकेश गुरुद्वारा सेंटरों से भी यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया।

पर्यटन विभाग की हेल्पलाइन 1364 पर आज कुल 471 कॉल प्राप्त हुईं, जिससे अब तक की कुल कॉल संख्या 42,353 हो गई है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com