विधानसभा सत्र की शुरुआत में विपक्ष का विरोध

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, लेकिन विपक्षी दलों ने सत्र की अवधि को लेकर विरोध जताया है। कांग्रेस विधायकों ने सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है और इसे लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। विपक्ष का कहना है कि सीमित समय में राज्य के विकास और जनहित के मुद्दों पर पर्याप्त चर्चा नहीं हो पाएगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विपक्ष के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि सत्र की अवधि कम होने के बावजूद सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com