डीएम के निर्देश पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने को क्यूआरटी टीम सक्रिय, एजेंसियों का निरीक्षण

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने के लिए जनपद में क्षेत्रवार क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया गया है। गठित टीमों द्वारा सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा जारी कंट्रोल रूम नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 तथा व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं। कंट्रोल रूम में तैनात जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा सिलेंडर उपलब्धता, आपूर्ति या अन्य समस्या मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जनपद में लगभग 15020 से अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर तथा 512 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई। वहीं घरेलू गैस सिलेंडरों में लगभग 90 हजार का बैकलॉग चल रहा है। वर्तमान में जनपद में 35262 घरेलू तथा 1313 व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है।

प्रशासन द्वारा बताया गया कि घरेलू के साथ-साथ व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए लगातार लोड बढ़ाया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा सके और किसी प्रकार की कालाबाजारी न हो।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com