कल पहाड़ के इस 4 जिले में भारी बारिश के चलते छुट्टी के आदेश

मौसम विज्ञान की चेतावनी को देखते हुए नैनीताल जिले के समस्त कक्षा 1 से लेकर 12 तक के विद्यालय और आंगनबाड़ी केदो में अवकाश जारी किया गया है वहीं पिथौरागढ़ के विकासखंड मुनस्यारी और धारचूला में समस्त विद्यालयों – आंगनबाड़ी में एक दिन का अवकाश जारी किया गया है। वही बागेश्वर जिले के तहसील कपकोट और उप तहसील शामा में समस्त विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश जारी किया गया है। वहीं लगातार बरसात के बाद जिलाधिकारी पौड़ी ने कल दिनांक 5 जुलाई 2024 को जनपद के समस्त विद्यालयों (कक्षा 1 से कक्षा 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों को बरसात के दृष्टिगत अवकाश घोषित कर दिया है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com