- 28 मार्च को उत्तराखंड में ‘Earth Hour’—रात 8:30 से 9:30 बजे तक बुझेंगी गैर-जरूरी लाइटें
Earth Hour के तहत उत्तराखंड शासन ने 28 मार्च 2026 को पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटों और बिजली उपकरणों को बंद रखने का आह्वान किया गया है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा की बचत करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अभियान के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

मुख्य सचिवालय ने सभी प्रमुख सचिवों, पुलिस महानिदेशक, मंडलायुक्तों, विभागाध्यक्षों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले सकें।
शासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अनावश्यक लाइटें बंद कर इस वैश्विक पर्यावरणीय अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और प्रकृति संरक्षण का संदेश दें।

