Logo Jago pahad news

भगवान श्री राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना युवक को भारी पड़ा, घर पर चला बुलडोजर

मध्यप्रदेश:
मध्य प्रदेश में भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। हिंदू संगठन के हंगामे के बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया और आरोपी के अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया।


हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया था थाने का घेराव
बताया जा रहा है कि मामला मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा का है। यहां जावेद नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो डाला था, जिसमें वह कथित रूप से भगवान राम के लिए अपशब्दों का प्रयोग करता नजर आ रहा था। विवादित वीडियो में युवक भगवान राम को गाली देते हुए दिखाई दे रहा है। पूरे मामले को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया था।

वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता नाराज हो गए। देर रात बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमा होकर थाने का घेराव किया और नारेबाजी करने लगे। देर रात हुए इस हंगामे से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी तरह पुलिस के द्वारा गुस्साए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को समझाया गया। इसके बाद हिंदू जागरण मंच ने जावेद और उसके साथियों असलम और बंटी के खिलाफ शिकयत की थी।

कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे कई अधिकारी
हिंदू संगठन की ओर से वीडियो पोस्ट करने वाले जावेद के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग की थी। पूरे मामले को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखाई। इस मामले में मंगलवार रात को ही आरोपी जावेद की गिरफ्तारी हो गई थी। वहीं अब इसके बाद बुधवार को नगर परिषद, राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम आरोपी जावेद के अयोध्या बस्ती नलखेड़ा स्थित मकान पर पहुंच गई। यहां प्रशासन ने सीमांकन की कार्रवाई की। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से मकान के अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया।
इस पूरी कार्रवाई के दौरान सुसनेर एसडीएम किरण वरवड़े, एसडीओपी पल्लवी शुक्ला समेत जिले के अन्य थानों का पुलिस बल और नगर परिषद का अमला सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने सीमांकन की कार्रवाई करते हुए आरोपी के मकान के अवैध हिस्सो पर बुलडोजर चलाया है।

Join WhatsApp Group
Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com