दून के 21 स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन, देखें स्कूल लिस्ट और आदेश

बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए देहरादून के 21 स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने यह आदेश जारी किए हैं।

देहरादून शहर में यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनता और सरकारी/व्यवसायिक कार्यालयों के कर्मचारी भी प्रभावित हो रहे हैं। मुख्य कारण यह है कि स्कूल एक ही समय पर खुलते और बंद होते हैं, जिससे यातायात का दबाव अचानक बढ़ जाता है।

अधिकांश स्कूल पब्लिक ट्रांसपोर्ट या स्कूल बस का कम उपयोग करते हैं, जिससे अभिभावक अपने निजी वाहनों का प्रयोग करते हैं और यातायात जाम की स्थिति बन जाती है। इससे आम जनता, छात्र-छात्राएं, और वीआईपी मूवमेंट भी प्रभावित होते हैं।

राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, राज्य सचिवालय, पुलिस मुख्यालय, और अन्य महत्वपूर्ण संस्थान भी नगर क्षेत्र में हैं। यहाँ दून चिकित्सालय भी है, जहाँ 24 घंटे मरीजों और आपातकालीन चिकित्सा वाहनों का आना-जाना होता है।

जनहित में, 21 स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है।

देखें आदेश :

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com