दु:खद : देवप्रयाग में गुलदार के हमले में 17 साल के किशोर की मौत, परिजनों पर टूटा दुःखों का पहाड़

देवप्रयाग: उत्तराखंड के देवप्रयाग में गुरुवार रात 17 साल के अनुराग सिंह चौहान की गुलदार के हमले में मौत हो गई।

अनुराग देवप्रयाग डिग्री कॉलेज में क्रिकेट खेलने गया था और शाम 7 बजे घर लौटते समय गुलदार ने हमला कर दिया।

लोगों के शोर मचाने पर भी गुलदार ने अनुराग को नहीं छोड़ा। पुलिस, वन विभाग और ग्रामीणों ने कई घंटों तक तलाश की, लेकिन देर रात अनुराग का शव मिला।

अनुराग के पिता बलवंत सिंह चौहान स्टाम्प विक्रेता हैं। इस घटना से परिवार में शोक है और उन्होंने गुलदारों को पकड़ने की मांग की है।

स्थानीय विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह गुलदार को पकड़ लिया गया है।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com