सैनिक कल्याण मंत्री से मिला उपनल कर्मचारी महासंघ, रखी ये बड़ी मांग

देहरादून | उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी आज सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास पर मिले और “समान कार्य के लिए समान वेतन” लागू किए जाने की मांग दोहराई। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से सरकार स्तर पर शीघ्र कदम उठाने का आग्रह किया।

मंत्री गणेश जोशी ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए वे स्वयं मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे, ताकि जल्द से जल्द उपयुक्त निर्णय लिया जा सके।

बैठक में उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com