जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन एवं माननीय प्रति-कुलपति प्रो. (डॉ.) संदीप कौटिश के शैक्षणिक नेतृत्व में किया गया। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. तन्ज़ीम अली ने अपने संबोधन में अनुसंधान, नवाचार एवं समकालीन चुनौतियों के समाधान में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रो. एस.पी. सती ने हिमालयी क्षेत्र पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को विस्तार से समझाया। इस दौरान स्मारिका का भी विमोचन किया गया। सम्मेलन का संयोजन प्रो. (डॉ.) मनीष शर्मा, डीन–रिसर्च एवं निदेशक, आईक्यूएसी द्वारा किया गया, जबकि डॉ. मोहम्मद फैसल एवं प्रो. प्रवीण कुमार अशोक ने समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन समिति के अन्य सदस्यों डॉ. आभा शर्मा, डॉ. फाल्गुनी पोखरियाल, डॉ. ईशा वत्स, अरविंद, दिवजोत कौर, डॉ. अलका गौड़, ज्योति, डॉ निशा अगरी, पवन किशोर गौड़, मनीष थपलियाल, आयुषी ठाकुर का योगदान भी अत्यंत सराहनीय एवं महत्वपूर्ण रहा।

