निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री से मिले उत्तराखंड के सांसद

नई दिल्ली। उत्तराखंड से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद आज नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने शिवप्रकाश का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया और उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

भेंट के दौरान राष्ट्रसेवा, संगठन की मजबूती और जनकल्याण के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिवप्रकाश का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन सदैव जनसेवा के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा संगठन के मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन जनहित के कार्यों को नई दिशा देने और जनआकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने में निरंतर प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com