जागेश्वर विधानसभा के अंतिम गाँव खडियानौली (कुमाल्सौ) में रामलीला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता सुभाष पाण्डे

अल्मोड़ा/लमगड़ा ब्यूरो: जागेश्वर विधान सभा के अंतिम गांव, लमगडा ब्लाक के खडियानौली(कुमाल्सौ) में चल रही दिन की रामलीला के तृतीय दिवस में धनुष यज्ञ व श्री राम सीता विवाह में मुख्यअतिथी के रूप में भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पान्डे रहे।

उन्होंने श्री राम भक्तों को सम्बोधित कर श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शो पर चल कर सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया ।मुख्य अतिथी सहित सभी अतिथियों का रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व जैती भनोली मंडल भाजपा के अध्यक्ष कुन्दन नगरकोटी ने अपनी कमेटी के सदस्यों के साथ सभी का शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्न देकर स्वागत किया आज की रामलीला के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुभाष पान्डे के साथ मंडल महामंत्री कुन्दन बिष्ट,मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश जोशी,महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता पूनम पालीवाल ,पूरन भंडारी,रजनीश अधिकारी,बची सिंह बिष्ट,लक्षमण पटवाल,कैलाश सिज्वाली,मनोज बिष्ट,प्रहलाद सिंह,जगदीश चन्द्र,परमानन्द पान्डे,सहित काफी संख्या में साथी रहे।व रामलीला कमेटी के आयोजक मंडल के सदस्यों सहित काफी संख्या में जनता उपस्तिथ रही।


ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com