उत्तराखंड निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेयर के 11 पदों में से 10 पर जीत हासिल की। कांग्रेस पार्टी एक भी मेयर सीट नहीं जीत पाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और उनसे अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने को कहा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नगर निकाय चुनावों का परिणाम केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की नीतियों और योजनाओं पर जनता की एक और मुहर है। उन्होंने इसे 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा की लगातार तीसरी जीत का ट्रेलर बताया।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com