उत्तराखंड में फरवरी में गर्मी का रिकॉर्ड

उत्तराखंड में फरवरी महीने में ही तापमान सामान्य से अधिक बढ़ गया है। देहरादून में 12 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर होना और बारिश की कमी के कारण शुष्क मौसम बना हुआ है, जिससे गर्मी का असर बढ़ा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस वर्ष शीतकाल में 90% कम बारिश हुई है, जिसका असर तापमान पर पड़ा है।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com