इस जिले के सभी स्कूलों में 27 जुलाई से 02 अगस्त तक अवकाश घोषित

श्रावण कांवड़ मेला 2024 को देखते हुए जनपद क्षेत्र में लगातार दिन प्रतिदिन कांवड़ आवागमन बढ़ता जा रहा है, जिससे सड़क मार्गों पर आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आने वाले दिनों में कांवड़ियों की अत्यधिक संख्या के चलते विभिन्न रूट डायवर्ट भी किए जा रहे हैं। हरिद्वार जनपद में श्रावण कांवड़ मेला 2024 की अवधि 22 जुलाई से 02 अगस्त 2024 तक संचालित है।

अतः जिला प्रशासन हरिद्वार द्वारा जनपद क्षेत्र के कक्षा-01 से 12 तक के समस्त सरकारी, गैर संरकारी शिक्षण संस्थाओं में दिनांक 22 जुलाई से 02 अगस्त 2024 तक अवकाश घोषित किया जाता है। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया है।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com