SGRR BINDAL FAREWELL PARTY: SGRR बिन्दाल में नम आंखों से कक्षा 12वीं के छात्रों को दी विदाई

SGRR BINDAL FAREWELL PARTY: आज दिनांक 19 जनवरी 2024 को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बिन्दाल, देहरादून में कक्षा 11 वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 12 के छात्रों की विदाई हेतु समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भावना उपमन्यु एवं उप प्रधानाचार्य श्री नवीन आनन्द द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

SGRR BINDAL FAREWELL PARTY

सर्वप्रथम कक्षा 11 वीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12 वीं के छात्रों का स्वागत तिलक लगाकर एवं स्वागत गीत के साथ किया गया साथ ही 11 वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गयी, तत्पश्चात, 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का रैम्प वॉक में उनकी प्रतिभा प्रदर्शन एवं श्रेणियों के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।

जिसमें मिस व्यूटी आरोही उपाध्याय, मिस्टर हैण्सम पुस्कर ठाकुर, मिस एस०जी०आर०आर० वंदिता कौशल, एवं मिस्टर एस०जी०आर०आर० मानस शर्मा को चुना गया। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की योग्यतानुसार सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय के हेड ब्वॉय एवं हेड गर्ल ने विद्यालय एवं अध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुये भवपूर्ण विदाई भाषण दिया।

SGRR BINDAL FAREWELL PARTY

कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या ने ‘चलो कुछ देर जीवन को मोबाइल समझते हैं कविता द्वारा छात्रों को धैर्य, लगन एवं मेहनत के साथ सर्वोत्तम प्रदर्शन करने एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना तथा आगामी बोर्ड परीक्षा हेतु शुभकामनाओं के साथ किया।


ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com