कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत, दी होली की शुभकामनाएं

देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने होली के अवसर पर देहरादून में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और जनता को होली की शुभकामनाएं दीं।

मंगलवार को मंत्री गणेश जोशी ने ओएनजीसी तेल भवन में ओएनजीसी संविदा कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत की। इसके बाद, वे बल्लूपुर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान द्वारा आयोजित होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह में भी शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “होली खुशियों, रंगों और आपसी भाईचारे का त्योहार है। यह अवसर हमें प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका पर भी जोर दिया और कहा कि आज मातृशक्ति देश का नेतृत्व कर रही है। उन्होंने राष्ट्रपति, उत्तराखंड की मुख्य सचिव और राज्य निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का विशेष रूप से उल्लेख किया।

उन्होंने सभी से इस होली पर अपने भीतर की बुराइयों को त्यागने और सामाजिक समरसता को बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, विनय गोयल, आदित्य चौहान, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, पीटीआर शमशेर बिष्ट, अध्यक्ष संविदा कर्मचारी संघ संदीप कुमार, पार्षद नंदनी शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page