भ्रष्टाचार खिलाफ सख्त धामी सरकार, 4000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया RTO का अधिकारी

शिकायतकर्ता की शिकायत पर हल्द्वानी चौराहे में विजिलेंस की टीम ने एएक को धारा, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टीम को अपनी शिकायत दर्ज़ कराई थी, उसने थाना हल्द्वानी से नीलामी में मोटर साइकिल ली थी, गाड़ी की आरसी कागजातों को ट्रान्सफर करने के लिये आरटीओ कार्यालय रूद्रपुर के प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी द्वारा आरसी बनाने के एवज में 4000/- रूपये की मांग की गई। वह रिश्वत नहीं देना चाहता है, भ्रष्टाचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी ने गोपनीय जांच किये जाने पर प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया।

बता दें कि विजिलेंस टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुये मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी पुत्र भैरव दत्त जोशी निवासी-फैज-3 डहरिया मुखानी, हल्द्वानी जनपद नैनीताल को शिकायतकर्ता से 4000/- रूपये (चार हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये देवलचौड़ चौराहा हल्द्वानी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।


ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com