उत्तराखंड सीएम का एलान: रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज की फ्री सेवा

हर साल की तरह इस बार भी उत्‍तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने प्रदेश भर की महिलाओं को फ्री बस सेवा का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 30 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत प्रतिशत छूट दी जायेगी।

जिससे महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस सम्बन्ध में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को निर्देश जारी कर दिये गये हैं। कुल मिलाकर प्रदेश की बहनों के लिए ये एक अच्छी खबर है।

ADVERTISEMENT

Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com