“Thaur The Doon Haat” जैविक हाट का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ

“Thaur The Doon Haat” जैविक हाट का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ

देहरादून, 09 मार्च। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्ग विकास समिति द्वारा मियांवाला चौक स्थित “Thaur The Doon Haat” जैविक हाट का रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया गया।

Thaur The Doon Haat

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जैविक हाट की स्थापना अनूठा प्रयास बताया। उन्होंने कहा इस हाट से प्रदेश के कई किसान व हित शिल्पकार उपभोक्ता लाभान्वित होगें। तथा शहर के उपभोक्ता व पर्यटकों को भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। मंत्री गणेश जोशी नें कहा उत्तराखण्ड में जैविक कृषि, उद्यान आदि में बड़े स्तर पर जैविक खेती के कार्यक्रम चल रहें हैं एंव “Thaur The Doon Haat” बाजार जैविक क्षेत्र के लिए अति हितकारी रहेगा।

उन्होंने कहा प्रदेश में लगभग एक लाख से अधिक क्षेत्र में कृषक जैविक खेती कर रहे हैं, तथा कई उत्पाद हमारे एक्सपोर्ट में भी जा रहे हैं। अग्रणी समूह जैसे बीज बनाओ आंदोलन, बालाजी स्वंय सहायता समूह HOI (होई) बांस एंव रेशा परिषद, हिमोत्थान, गोरयै 3k जैविक Outlet, हिमाद्री सबीना स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। (“Thaur The Doon Haat”)

Thaur The Doon Haat

मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच पहुंचने के लिए प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को जीआई टैग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा मिलेट्स श्री अन्न को बढ़ावा देने और उसके विपणन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम के आयोजकों को आयोजन की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। (“Thaur The Doon Haat”)

इस अवसर पर संस्थापिका बिनीता शाह, कृषि निदेशक केसी पाठक, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।


Jago Pahad Desk

"जागो पहाड" उत्तराखंड वासियों को समाचार के माध्यम से जागरूक करने के लिए चलाई गई एक पहल है।

http://www.jagopahad.com

You cannot copy content of this page